गंगा मैया एवं महादेव की आराधना के साथ सोहसा मोक्षधाम निर्माण को बुलंद हुई सामूहिक आवाज़। 5100 दीपों से आलोकित हुआ सोहसा-दुबौली  घाट

05 November 2025
सोहसा-दुबौली  घाट
सोहसा-दुबौली  घाट

गंगा मैया एवं महादेव की आराधना के साथ सोहसा मोक्षधाम निर्माण को बुलंद हुई सामूहिक आवाज़। 5100 दीपों से आलोकित हुआ सोहसा-दुबौली  घाट।
(5 नवंबर 2025, बुधवार)

      संस्थान के तत्वावधान में छोटी गंडक नदी तट स्थित सोहसा–दुबौली घाट पर बुधवार की संध्या देव दीपावली के पावन अवसर पर दीपदान एवं भजन संध्या कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और जनसहयोग के वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता गंगा मैया की प्रतीक रूप से की गई, जबकि भगवान महादेव को मुख्य अतिथि मानकर श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित किया। पाँच हज़ार एक सौ दीपों की ज्योति से पूरा घाट क्षेत्र आलोकित हो उठा। मानो धरती पर आकाश उतर आया हो।
     संध्या बेला में आयोजित सामूहिक प्रार्थना में संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र के नेतृत्व में जन प्रतिनिधियों सहित हज़ारों श्रद्धालुओं ने गंगा मैया से लगभग 100 गांव की आस्था के केंद्र सोहसा मोक्षधाम निर्माण एवं घाट के सर्वांगीण विकास की मंगल कामना की। यह प्रार्थना केवल शब्द नहीं, बल्कि वर्षों से उपेक्षित एक जनभावना की पुकार थी, ताकि अंतिम संस्कार के इस पवित्र स्थल को अब गरिमा, स्वच्छता और सुविधा प्राप्त हो सके।
     प्रार्थना में जन प्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं ने गंगा मैया से प्रार्थना की कि दुबौली छठ घाट का पवित्र कार्य शीघ्र पूर्ण हो और आने वाले दो से तीन महीनों के भीतर सोहसा मोक्षधाम का शिलान्यास अवश्य प्रारंभ हो जाए। यदि किसी कारण यह कार्य उस अवधि में आरंभ न हो पाए, तो जनमानस ने संकल्प लिया कि जन सहयोग के बल पर इस पवित्र कार्य को बिना किसी विरोध के, केवल सेवा, आस्था और श्रद्धा की भावना के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
    भजन संध्या में स्थानीय कलाकारों ने भक्ति गीतों से वातावरण को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में पंडितगणों के मंगलमय मंत्रोच्चार के बीच दीपदान सम्पन्न हुआ और हज़ारों हाथों से प्रज्वलित दीपों की रौशनी में पूरा घाट “हर हर गंगे” और “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा।
     कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय सांसद श्री विजय कुमार दुबे जी ने सोहसा मोक्षधाम निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। वहीं माननीय विधायक श्री मोहन वर्मा जी ने 12 लाख रुपये की लागत से धर्मशाला निर्माण कराने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन श्री सत्येंद्र मिश्र, आगंतुकों का स्वागत ग्राम प्रधान दुबौली श्री सेवा लाल यादव एवं आभार कार्यक्रम संयोजक श्री सत्यजीत सिंह ने किया। 
     इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री मदन गोविंद राव, पूर्व विधायक श्री रजनीकांत मणि त्रिपाठी, प्रमुख श्रीमती अर्चना प्रदीप सिंह, पूर्व प्रमुख श्री राजन त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री नवरंग सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री सतवंत यादव, प्रधान प्रतिनिधि सोहसा श्री मुकेश राव, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री राजेश राव, पंडित श्री शुभम मिश्र, पंडित श्री राघवेंद्र तिवारी, पंडित श्री कन्हैया मिश्र, संस्था अध्यक्ष प्रो0 सीमा त्रिपाठी, डा0 शुक्ला नाथ, डॉ0 सत्यप्रकाश, श्री नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, श्री शंभू राव, श्री सुमित त्रिपाठी, श्री राम कोमल चौधरी, श्री बबलू मिश्र, श्री गुलशन तिवारी, श्री सुरेश प्रसाद गुप्ता, श्री राजू जायसवाल, श्री सूर्यभान गुप्ता, श्री राजेश पांडेय, श्री गौतम मुनि तिवारी, श्री कृष्णमोहन, श्री आदित्य पांडेय, श्री देवानंद, श्री अभिषांक शर्मा, श्री रंजीत राय, श्री हृदयानंद पांडेय, श्री पारस नाथ गुप्ता, श्री अश्विनी द्विवेदी नमन, श्री धीरज राव, श्री सुनील मिश्र, श्री ऋषभ राव, श्री कौशल जायसवाल, श्री नीतीश गौड़, श्री दुर्गेश वर्मा, श्री नीतीश दुबे, श्री देवानंद धर द्विवेदी, श्री साहिल बजाज, श्री दुर्गेश वर्मा, श्री प्रवीण राव, श्री धीरज मिश्र, श्री दीनानाथ ओझा, श्री अश्विनी पांडेय, श्री आनंद पांडेय, श्री सोनू राव, श्री विनय राव, श्री विनीत शुक्ल, श्री अनिरुद्ध सिंह पटेल, श्री राणा प्रताप राव, श्री रणधीर राव, श्री संदीप, श्री बबलू दुबे, श्री राजेश पटेल, श्री अमन जायसवाल, श्री प्रजापति धर्मेंद्र, श्री वीरेंद्र राव, श्री शिव सागर बौद्ध, श्री सुरेंद्र यादव, श्री अनिरुद्ध सिंह, श्री जय प्रकाश गौड़, श्री विजय कुशवाहा, श्री दरोगा कुँवर सिंह, श्री संतोष कुमार राव, श्री उग्रसेन राव, श्री शैलेन्द्र वर्मा, श्री उमापति सिंह, श्री मिथिलेश त्रिपाठी, श्री कमलेश गुप्ता, श्री प्रदीप दुबे सहित श्रद्धालुओं की भारी संख्या उपस्थित रही।
      आयोजन में सहभागी सभी का आभार। महादेव शीघ्र करें हम सभी का स्वप्न साकार। हर हर गंगे! हर हर महादेव!